𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Disha Patani Dating Rumours: क्या पंजाबी सिंगर Talwiinder को डेट कर रही हैं दिशा पाटनी?…

Disha Patani Dating Rumours: क्या पंजाबी सिंगर Talwiinder को डेट कर रही हैं दिशा पाटनी?...

Disha Patani Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका नाम जुड़ रहा है मशहूर पंजाबी सिंगर Talwiinder के साथ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों के बाद फैंस के बीच दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नूपुर सेनन की शादी में साथ दिखे दिशा और Talwiinder

  • हाल ही में दिशा पाटनी, कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी में शामिल हुई थीं।
  • इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिशा पाटनी और Talwiinder को हाथों में हाथ डाले बातचीत करते देखा गया।
  • दोनों मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार से बात कर रहे थे, जिसने अफवाहों को और हवा दे दी।

एयरपोर्ट पर भी साथ दिखी जोड़ी

  • शादी के बाद दिशा और Talwiinder को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया, जहां दोनों मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे।
  • इस दौरान Talwiinder ने मास्क पहन रखा था, जिससे उनका चेहरा ढका हुआ था, लेकिन फैंस ने तुरंत उन्हें पहचान लिया।

गोवा में दिखे थे दिशा के साथ मिस्ट्री मैन

  • यह पहली बार नहीं है जब दिशा की लव लाइफ को लेकर कयास लगाए जा रहे हों।
  • कुछ दिन पहले उन्हें गोवा में एक कार के अंदर एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था।
  • कार में अभिनेता अरशद वारसी भी मौजूद थे।
  • सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाया कि दिशा के कंधे पर हाथ रखने वाला शख्स Talwiinder हो सकता है।

Also Read- Karan Aujla Controversy: पत्नी पलक औजला को धोखा देने के आरोप, कनाडाई सिंगर ने लगाए सनसनीखेज दावे…

रिश्ते को लेकर दोनों ने नहीं दी कोई पुष्टि

इन तमाम अटकलों के बावजूद अब तक दिशा पाटनी या Talwiinder की ओर से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट सामने नहीं आया है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

टाइगर श्रॉफ के साथ भी जुड़ चुका है नाम

  • इससे पहले दिशा पाटनी का नाम लंबे समय तक अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा था।
  • हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। (Disha Patani Dating Rumours)

वर्क फ्रंट पर दिशा पाटनी

काम की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार 2025 की तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ (Kanguva) में नजर आई थीं, जिसे डायरेक्टर सिवा ने निर्देशित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *