𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Constipation Relief: सुबह पेट नहीं होता साफ? सख्त मल और कब्ज से तुरंत छुटकारा पाने के आसान तरीके…

Constipation Relief: सुबह पेट नहीं होता साफ? सख्त मल और कब्ज से तुरंत छुटकारा पाने के आसान तरीके...

Constipation Relief: सुबह पेट साफ होना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर कब्ज या सख्त मल की समस्या हो जाए तो दिनभर असहज महसूस होता है और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। यहां कुछ सरल और असरदार उपाय दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप कब्ज और सख्त मल की समस्या से तुरंत राहत पा सकते हैं।

दिनभर पर्याप्त पानी पिएं

कब्ज का मुख्य कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए दिनभर कम से कम 8-9 गिलास पानी पीना जरूरी है। पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और मल को नरम बनाकर आंतों से आसानी से गुजरने में मदद करता है।

ईसबगोल का सेवन करें

ईसबगोल घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। यह पानी को सोखकर मल को नरम और भारी बनाता है, जिससे मल त्याग आसान और नियमित होता है।
कैसे लें:

  • रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में 1-2 चम्मच ईसबगोल मिलाकर पीएं।

  • सुबह आपका पेट स्वाभाविक रूप से साफ होगा।

खाली पेट गुनगुना पानी पिएं

सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। इसमें आप नींबू का रस और काला नमक भी डाल सकते हैं।

  • यह न केवल कब्ज दूर करेगा बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है। (Constipation Relief)

मेथीदाना का सेवन करें

मेथीदाना में मौजूद फाइबर कब्ज और गैस जैसी समस्याओं में राहत देता है।
कैसे लें:

  1. 1 चम्मच मेथीदाना को 1 गिलास पानी में रातभर भिगो दें।

  2. सुबह मेथी के दानों को चबाकर खाएं और पानी पी लें।

  • नियमित सेवन से आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या दूर होगी।

Also Read- Blood Sugar Test: डायबिटीज टेस्ट में 2 बार ब्लड सैंपल क्यों लिया जाता है? जानिए एक्सपर्ट की राय…

इन आदतों को अपनाएं

  • रोजाना पर्याप्त पानी पीएं

  • फाइबर युक्त आहार लें (फल, सब्जियां, दालें)

  • व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें

  • सुबह उठते ही गुनगुना पानी और नींबू का रस लें

इन सरल उपायों से आपकी कब्ज और सख्त मल की समस्या जल्द दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *