Cocktail 2 Update: बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म Cocktail 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म का पहला टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है और इसे एक बड़े सिनेमाई मौके पर दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
धुरंधर 2 के साथ रिलीज होगा कॉकटेल 2 का टीजर
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Cocktail 2 का पहला टीजर Dhurandhar 2 के पेड प्रिव्यू के दौरान थिएटर में दिखाया जाएगा।
- यह टीजर 18 मार्च 2026 को रिलीज किया जा सकता है।
- इससे पहले दर्शकों को फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
मेकर्स ने प्रमोशन के लिए लिया बड़ा फैसला
- फिल्म के निर्माता Maddock Films और प्रोड्यूसर Dinesh Vijan ने फिल्म के प्रमोशन के लिए यह रणनीति बनाई है।
- चूंकि Dhurandhar 2 को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त क्रेज है।
- इसलिए इसी मौके पर Cocktail 2 का फर्स्ट लुक दिखाने का फैसला किया गया है। (Cocktail 2 Update)
धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज
- बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 भी इन दिनों सुर्खियों में है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पेड प्रिव्यू के लिए ही करीब 17 करोड़ रुपये के टिकट बेच दिए हैं।
- जिससे साफ है कि दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह है।
Also Read- Nelson Dilipkumar: 8 साल में 4 सुपरहिट फिल्में देने वाला साउथ डायरेक्टर, अब ‘जेलर 2’ में 5 बड़े स्टार्स को लाएगा साथ…
पहले पार्ट ने कमाए थे 1300 करोड़
- धुरंधर फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- इसी वजह से इसके सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
- अब यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।














Leave a Reply