CGPSC Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों और शैक्षणिक स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए राज्य का Chhattisgarh Public Service Commission जल्द ही बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाला है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस भर्ती के लिए प्रस्ताव आयोग को भेज दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए राज्य के सरकारी कॉलेजों में कुल 700 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कई शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभाग के अनुसार कुल 700 पदों का प्रस्ताव भेजा गया है, जिनमें शामिल हैं:
-
सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) – 625 पद
-
ग्रंथपाल (Librarian) – 50 पद
-
क्रीड़ा अधिकारी (Sports Officer) – 25 पद
इन नियुक्तियों के बाद कॉलेजों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
कई विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की जरूरत
सरकारी कॉलेजों में अलग-अलग विषयों के लिए सहायक प्राध्यापक नियुक्त किए जाएंगे। प्रमुख विषयों में शामिल हैं:
-
हिंदी – 50 पद
-
अंग्रेजी – 50 पद
-
राजनीति शास्त्र – 50 पद
-
समाजशास्त्र – 50 पद
-
भौतिक शास्त्र – 50 पद
-
गणित – 50 पद
-
रसायन शास्त्र – 50 पद
-
वनस्पति शास्त्र – 50 पद
-
प्राणी शास्त्र – 50 पद
इसके अलावा:
-
इतिहास – 25 पद
-
भूगोल – 25 पद
-
अर्थशास्त्र – 25 पद
-
वाणिज्य – 75 पद
-
कंप्यूटर एप्लीकेशन – 15 पद
-
विधि (Law) – 10 पद
आयोग को भेजी जा चुकी है जानकारी
उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी Chhattisgarh Public Service Commission को भेज दी है। 24 फरवरी 2026 को विभाग ने आरक्षण रोस्टर, विषयवार रिक्तियां और भर्ती नियम आयोग को उपलब्ध करा दिए हैं, ताकि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके। (CGPSC Recruitment 2026)
Also Read- Govt Job 2026: पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी…
कब जारी होगा नोटिफिकेशन
आयोग को शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी वाइज पदों की संख्या और परीक्षा का सिलेबस भी भेज दिया गया है। अब उम्मीद है कि CGPSC जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
छात्रों को मिलेगा फायदा
इस भर्ती के पूरा होने के बाद राज्य के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होगी। इससे छात्रों को बेहतर शिक्षा और शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।














Leave a Reply