Celebrity Rumours 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच दोनों के डेटिंग की खबरें फैलने लगीं। अब इस मामले पर उस मिस्ट्री मैन ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है। दरअसल, वीडियो में दिखने वाले शख्स रियलिटी शो MTV Splitsvilla के कंटेस्टेंट Sorab Bedi हैं।
वायरल वीडियो से शुरू हुई डेटिंग की चर्चा
- सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मलाइका अरोड़ा और सोरब बेदी एक साथ नजर आए।
- जिसके बाद इंटरनेट पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगने लगीं।
- हालांकि इस वीडियो के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि क्या मलाइका किसी नए रिश्ते में हैं।
सोरब बेदी ने अफवाहों पर दी सफाई
- एक इंटरव्यू में सोरब बेदी ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि उनके और मलाइका के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है।
- उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही बातें सच नहीं हैं और लोगों को किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सच्चाई जान लेनी चाहिए। (Celebrity Rumours 2026)
कैसे हुई मलाइका और सोरब की मुलाकात?
- सोरब बेदी ने बताया कि उनकी मुलाकात मलाइका से एक पार्टी में हुई थी।
- उन्होंने कहा कि मॉडलिंग के दिनों में उनकी दोस्ती टीवी एक्ट्रेस Delnaaz Irani और Vahbiz Dorabjee से हुई थी।
- इन्हीं के जरिए एक पार्टी में उनकी मुलाकात मलाइका अरोड़ा से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।
Also Read- South Movie News: Thalapathy Vijay की फिल्म Jan Nayagan की रिलीज फिर अटकी, सेंसर प्रक्रिया में देरी से बढ़ा इंतजार…
अफवाहों पर जताई नाराजगी
- सोरब बेदी ने यह भी कहा कि लोगों को बिना वजह किसी महिला के बारे में गलत बातें नहीं करनी चाहिए।
- उनके मुताबिक, इस तरह की अफवाहें किसी की मेंटल हेल्थ पर भी असर डाल सकती हैं।
- उन्होंने यह भी कहा कि दो लोग सिर्फ दोस्त भी हो सकते हैं और हर रिश्ते को अलग नजर से देखना जरूरी नहीं है।
मलाइका की पर्सनल लाइफ रहती है चर्चा में
- मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ अक्सर मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है।
- हाल ही में उनका नाम बिजनेसमैन Harsh Mehta के साथ भी जोड़ा जा रहा था।
- अब वायरल वीडियो के बाद नई अफवाहें सामने आईं,
- जिन पर सोरब बेदी ने साफ कर दिया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है।















Leave a Reply