Border 2 Teaser: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का दमदार टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। विजय दिवस के खास मौके पर लॉन्च हुए इस टीजर ने रिलीज होते ही फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। देशभक्ति, जज्बा और जोश से भरपूर इस टीजर में सनी देओल एक बार फिर उसी पुराने ‘ढाई किलो के हाथ’ वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विजय दिवस पर क्यों खास है ‘बॉर्डर 2’ का टीजर
- मेकर्स ने ‘बॉर्डर 2’ का टीजर विजय दिवस के दिन रिलीज किया है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की याद दिलाता है।
- इसी जंग पर आधारित इस फिल्म में भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और साहस को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।
नई स्टारकास्ट, वही देशभक्ति का जुनून
जहां 1997 में आई ‘बॉर्डर’ में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे सितारे थे, वहीं ‘बॉर्डर 2’ में पूरी तरह नई टीम नजर आ रही है:
-
सनी देओल – मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी
-
वरुण धवन – मेजर होशियार सिंह दहिया (परमवीर चक्र विजेता)
-
दिलजीत दोसांझ – शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों (परमवीर चक्र विजेता)
-
अहान शेट्टी – भारतीय नौसेना अधिकारी
टीजर में सनी देओल का डायलॉग बना हाईलाइट
2 मिनट 4 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत सनी देओल की गूंजती आवाज से होती है।
उनका संवाद सोशल मीडिया पर छा गया है—
“तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे—आसमान से, जमीन से या समंदर से—सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे… ये खड़ा है हिंदुस्तान।”
यह डायलॉग टीजर का सबसे पावरफुल मोमेंट बन गया है।
Also Read- Dhurandhar Viral Arabic Song: ‘याखी दूस-दूस इंदी…’ धुरंधर में अक्षय खन्ना जिस गाने पर झूमे, जानिए Fa9la का हिंदी मतलब…
श्रीनगर एयरबेस और जंग के सीन ने बढ़ाया रोमांच
- टीजर में श्रीनगर एयरबेस की झलक, युद्ध के मैदान में लड़ते जवान और देश के लिए कुर्बानी का जज्बा साफ नजर आता है।
- सनी देओल कभी फौज के साथ, तो कभी परिवार के साथ दिखते हैं, जिससे फिल्म की भावनात्मक गहराई भी झलकती है। (Border 2 Teaser)
स्टारकास्ट की ऑन-स्क्रीन जोड़ियां
-
सनी देओल की पत्नी के किरदार में मोना सिंह
-
दिलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा
-
वरुण धवन के साथ मेधा राणा
-
अहान शेट्टी के साथ अन्या सिंह
सोशल मीडिया पर छाया ‘बॉर्डर 2’ टीजर
- टीजर रिलीज होते ही फैंस इसे जमकर पसंद कर रहे हैं।
- लंबे समय बाद सनी देओल को इसी देसी, दमदार और देशभक्ति वाले अंदाज में देखकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं।
- अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस और रिकॉर्ड बुक में क्या इतिहास रचती है।















Leave a Reply