𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

BGMI International Cup 2025: 1 करोड़ की इनामी राशि के लिए भिड़ेंगी 16 टीमें, देखें कब, कहां और कैसे होगा मुकाबला!…

BGMI International Cup 2025: 1 करोड़ की इनामी राशि के लिए भिड़ेंगी 16 टीमें, देखें कब, कहां और कैसे होगा मुकाबला!...

BGMI International Cup 2025: भारत के सबसे बड़े मोबाइल गेमिंग टूर्नामेंट्स में से एक BGMI International Cup (BMIC 2025) का आगाज़ होने जा रहा है।
31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक चलने वाले इस ग्रैंड ईस्पोर्ट्स इवेंट में 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि दांव पर होगी।
तीन देशों — भारत, जापान और साउथ कोरिया — की 16 टॉप टीमें इस खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

BMIC 2025 में कौन-कौन सी टीमें होंगी शामिल?

इस टूर्नामेंट में कुल 16 स्क्वाड्स भाग ले रहे हैं — जिनमें से 8 भारत की, 4 साउथ कोरिया की और 4 जापान की टीमें हैं।
टूर्नामेंट की टॉप 2 टीमें को PUBG Mobile Global Championship में सीधा एंट्री मिलेगी।

भारत से टीमें:

  • Orangutan

  • K9 Esports

  • Team Soul

  • True Rippers

  • Nebula Esports

  • Gods Reign

  • Mysterious 4

  • Madkings

साउथ कोरिया से टीमें:

  • Dplus

  • NongShim RedForce

  • Jecheon Phalanx

  • DRX

जापान से टीमें:

  • Reject

  • REIGNITE

  • Making The Road

  • CAG Osaka

BMIC 2025: कब, कहां और कैसे देखें LIVE

  • टूर्नामेंट की तारीख: 31 अक्टूबर – 2 नवंबर 2025

  • स्थान: यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली

  • लाइव स्ट्रीमिंग समय: दोपहर 1 बजे से

  • कहां देखें: Krafton India Esports के आधिकारिक YouTube चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव प्रसारण होगा।

हर दिन 6 मैच खेले जाएंगे, जिनमें टॉप ईस्पोर्ट्स टीमें अपने स्किल और स्ट्रैटेजी से दर्शकों को रोमांचित करेंगी।

Also Read- BGMI 4.1 Update: रिलीज डेट लीक! नए फीचर्स के साथ गेमप्ले होगा दोगुना मजेदार, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट!…

1 करोड़ रुपये की इनामी राशि – किसे कितना मिलेगा?

इस BGMI टूर्नामेंट की कुल प्राइज़ पूल राशि ₹1 करोड़ है।
विजेता टीम को ₹30 लाख का मेगा रिवॉर्ड मिलेगा, जबकि बाकी टीमों को भी उनके प्रदर्शन के अनुसार मोटी रकम दी जाएगी।

स्थान इनामी राशि
🥇 विनर ₹30 लाख
🥈 उपविजेता ₹15 लाख
🥉 तीसरा स्थान ₹10 लाख
चौथा स्थान ₹7.5 लाख
पांचवां स्थान ₹6.25 लाख
छठा स्थान ₹4.5 लाख
7वां स्थान ₹3.75 लाख
8वां स्थान ₹3.75 लाख
9वां स्थान ₹2.5 लाख
10वां स्थान ₹2.5 लाख
11वां स्थान ₹2 लाख
12वां स्थान ₹2 लाख
13वां स्थान ₹1.5 लाख
14वां स्थान ₹1.5 लाख
15वां स्थान ₹1.25 लाख
16वां स्थान ₹1.25 लाख

इस बार कोई भी टीम खाली हाथ नहीं लौटेगी — यानी हर प्रतिभागी टीम मालामाल होकर ही वापस जाएगी! 💸

BMIC 2025 क्यों है खास?

  • यह पहला मौका है जब भारत, जापान और साउथ कोरिया की टीमें एक मंच पर भिड़ेंगी।

  • Krafton India Esports द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट BGMI के ग्लोबल लेवल पर बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

  • फैंस को देखने को मिलेगा हाई-इंटेंसिटी मैच, टैक्टिकल गेमप्ले और nail-biting फिनिशेज़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *