BCCI Rules: 28 मार्च से शुरू होने वाले Indian Premier League 2026 को लेकर BCCI ने 7 बड़े नियम लागू किए हैं। ये नियम खेल के दौरान ही नहीं, बल्कि मैच से पहले की तैयारियों, खिलाड़ियों की दिनचर्या और टीम मैनेजमेंट से भी जुड़े हुए हैं। सभी 10 टीमों को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
आइए विस्तार से जानते हैं IPL 2026 के इन नए नियमों के बारे में:
1. मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर पूरी तरह रोक
अब कोई भी टीम मैच के दिन प्रैक्टिस या ट्रेनिंग नहीं कर सकेगी। इससे खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिलेगा और मैच की गुणवत्ता बेहतर होगी।
2. प्रैक्टिस मैचों की संख्या सीमित
हर टीम अधिकतम 2 प्रैक्टिस मैच ही खेल सकेगी।
- BCCI से पहले अनुमति लेना अनिवार्य
- हर प्रैक्टिस मैच की अवधि 3.5 घंटे से ज्यादा नहीं होगी
3. प्रैक्टिस नेट्स शेयर करने पर बैन
अब कोई भी टीम दूसरी टीम के प्रैक्टिस नेट्स का उपयोग नहीं कर पाएगी।
हर टीम के लिए अलग नेट्स उपलब्ध कराए जाएंगे, भले ही अन्य नेट्स खाली ही क्यों न हों।
4. होम पिच पर प्रैक्टिस के लिए नए नियम
जिस पिच पर होम टीम अपना पहला मैच खेलेगी:
- उस पिच पर मैच से 4 दिन पहले प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी
- रेंज हिटिंग, रन-अप और ड्रिल्स के लिए अलग विकेट दिए जाएंगे
- हर सेशन के बाद नई पिच तैयार की जाएगी
5. होम टीम को मिलेगी प्राथमिकता
- प्रैक्टिस के दौरान होम टीम को पहले मौका दिया जाएगा।
- यदि दो टीमें लगातार प्रैक्टिस करती हैं, तो हर बार नई पिच तैयार की जाएगी। (BCCI Rules)
Also Read- NZ20 T20 League: IPL की तर्ज पर न्यूजीलैंड की नई टी20 लीग का ऐलान, 2027 से होगी शुरुआत…
6. खिलाड़ियों के साथ परिवार और दोस्तों की एंट्री बंद
IPL 2026 में खिलाड़ी अपने परिवार या दोस्तों के साथ ट्रेवल नहीं कर सकेंगे।
- सभी खिलाड़ियों को टीम बस से ही आना-जाना होगा
- अनुशासन और सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह नियम लागू किया गया है
7. LEB बोर्ड के पास बैठने पर रोक
मैदान पर लगे LEB (LED) विज्ञापन बोर्ड के पास अब खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ नहीं बैठ सकेंगे।
इससे सुरक्षा और ब्रॉडकास्ट क्वालिटी बेहतर होगी।
IPL 2026 में बदलाव क्यों हैं अहम?
इन नए नियमों का मकसद:
- खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी बेहतर करना
- मैच की गुणवत्ता बढ़ाना
- सुरक्षा और प्रोफेशनलिज्म को मजबूत बनाना















Leave a Reply