5 सितंबर को किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?
Reserve Bank of India (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, शुक्रवार 5 सितंबर 2025 को कई शहरों में बैंक Eid-e-Milad (मिलाद-उल-नबी) और Onam (थिरुवोणम) के अवसर पर बंद रहेंगे।
हालांकि, मुंबई में 5 सितंबर को होने वाली छुट्टी को RBI ने बदलकर 8 सितंबर 2025 कर दिया है। इसका नोटिफिकेशन RBI ने 3 सितंबर को जारी किया था, जब मुस्लिम समुदाय ने जुलूस 8 सितंबर को निकालने का निर्णय लिया।
Eid-e-Milad और Onam का महत्व
-
Eid-e-Milad (मिलाद-उल-नबी): यह दिन पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस की याद में मनाया जाता है। सुन्नी समुदाय इसे इस्लामी महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को जबकि शिया समुदाय 17वीं तारीख को मनाता है।
-
Onam (थिरुवोणम): केरल का सबसे बड़ा त्योहार, जिसे खासतौर पर राजा महाबली की स्मृति में मनाया जाता है।
किन-किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?
आज यानी 5 सितंबर को बैंक इन शहरों में बंद रहेंगे:
अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, आइज़ोल, बेलापुर, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, नई दिल्ली, नागपुर, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम, श्रीनगर और विजयवाड़ा।
सितंबर 2025 में आने वाली बैंक छुट्टियां
-
6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक में Eid-e-Milad
-
8 सितंबर (सोमवार): मुंबई में Eid-e-Milad
-
12 सितंबर (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में Eid-i-Milad-ul-Nabi के बाद का शुक्रवार
-
22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्र स्थापना
-
23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जी जयंती
-
29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा
-
30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, जयपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची में महा अष्टमी/दुर्गा पूजा
Also Read – Vikran Engineering IPO: शेयर मार्केट में कमजोर लिस्टिंग, सिर्फ 2% प्रीमियम पर NSE में शुरुआत…
क्या बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी?
बैंक छुट्टी के बावजूद, ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24×7 उपलब्ध रहेंगी।
-
NEFT/RTGS से फंड ट्रांसफर
-
UPI और मोबाइल ऐप्स से तुरंत लेन-देन
-
डेबिट/क्रेडिट कार्ड और एटीएम सेवाएं
-
चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
Leave a Reply