𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Bank Holiday List January 2026: 5 या 10 नहीं, जनवरी में पूरे 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें जरूरी काम…

Bank Holiday List January 2026: 5 या 10 नहीं, जनवरी में पूरे 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें जरूरी काम...

Bank Holiday List January 2026: नया साल 2026 शुरू होने वाला है और इसके साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जनवरी 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। अगर आप सोच रहे हैं कि जनवरी में सिर्फ 5 या 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, तो ऐसा नहीं है। जनवरी 2026 में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी, क्योंकि कई अवकाश राज्य-विशेष त्योहारों और अवसरों से जुड़े हैं।

जनवरी 2026 में बैंक 16 दिन क्यों बंद रहेंगे?

RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक जनवरी 2026 में—

  • 6 दिन: दूसरा और चौथा शनिवार + 4 रविवार

  • 10 दिन: राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय त्योहार

इसी वजह से कुछ राज्यों में लगातार 2–3 दिन तक बैंक बंद रहने की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो, तो पहले ही योजना बनाना समझदारी होगी।

जनवरी 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट (State-wise)

1 जनवरी 2026

नववर्ष / गान-नगई- आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग

2 जनवरी 2026

नववर्ष जयंती- आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम

3 जनवरी 2026

हजरत अली जयंती- लखनऊ

4 जनवरी 2026

रविवार — पूरे देश में बैंक बंद

10 जनवरी 2026

दूसरा शनिवार — पूरे देश में बैंक बंद

11 जनवरी 2026

रविवार — पूरे देश में बैंक बंद

12 जनवरी 2026

स्वामी विवेकानंद जयंती- कोलकाता

Also Read- National Farmers Day 2025: किसानों के लिए सबसे फायदेमंद सरकारी योजनाएं, कम खर्च में मिलेगा बड़ा लाभ…

14 जनवरी 2026

मकर संक्रांति / माघ बिहू- अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर

15 जनवरी 2026

पोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / माघे संक्रांति- बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा

16 जनवरी 2026

तिरुवल्लुवर दिवस- चेन्नई

17 जनवरी 2026

उझावर तिरुनाल- चेन्नई

18 जनवरी 2026

रविवार — पूरे देश में बैंक बंद

23 जनवरी 2026

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / बसंत पंचमी- अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता

24 जनवरी 2026

चौथा शनिवार — पूरे देश में बैंक बंद

25 जनवरी 2026

रविवार — पूरे देश में बैंक बंद

26 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस- लगभग सभी प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जिनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, रायपुर, पटना, जयपुर समेत कई शहर शामिल हैं। (Bank Holiday List January 2026)

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

  • कैश जमा/निकासी
  • चेक क्लीयरेंस
  • डीडी, लॉकर, KYC अपडेट
  • ब्रांच से जुड़े जरूरी काम

इन सभी कामों को छुट्टियों से पहले निपटा लें। हालांकि, UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *