Auto News India 2026: भारत में प्रीमियम SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए Hyundai और Kia भारतीय बाजार में नई 7-सीटर हाइब्रिड SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नई SUVs 2026-2027 के बीच लॉन्च हो सकती हैं और इनका सीधा मुकाबला Mahindra XUV 7XO और Tata Safari जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होगा। दोनों कंपनियां मजबूत हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ तीन-रो (7-सीटर) SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं।
Kia Sorento पर बेस्ड होगी नई हाइब्रिड SUV
Kia India इस साल अपनी पहली हाइब्रिड SUV पेश कर सकती है, जिसका कोडनेम MQ4i बताया जा रहा है। यह SUV ग्लोबल मॉडल Kia Sorento पर आधारित होगी। इस SUV को भारत में टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है।
इसके डिजाइन में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जैसे:
-
पतली LED DRL स्ट्रिप
-
वर्टिकल LED हेडलाइट्स
-
19-इंच अलॉय व्हील्स
-
फ्लश-टाइप डोर हैंडल
-
सिल्वर रूफ रेल्स
-
रैपअराउंड LED टेललाइट्स
टेस्टिंग मॉडल में ADAS रडार सेंसर नहीं दिखा, लेकिन फ्रंट कैमरा और पार्किंग सेंसर मौजूद थे।
दमदार हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद
वैश्विक बाजार में Kia Sorento तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है:
-
1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड (238bhp)
-
2.2-लीटर डीजल हाइब्रिड
-
1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल प्लग-इन हाइब्रिड (288bhp)
हालांकि भारत में आने वाले वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलने की संभावना है। यही इंजन भविष्य में Kia Seltos के नए जनरेशन मॉडल में भी दिया जा सकता है।
Hyundai भी ला रही नई 7-सीटर हाइब्रिड SUV
- दूसरी तरफ Hyundai Motor India भी नई हाइब्रिड SUV पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम Ni1i बताया जा रहा है।
- यह SUV कंपनी की लाइनअप में Hyundai Alcazar से ऊपर और Hyundai Tucson से नीचे की कैटेगरी में आएगी।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मॉडल चीन में बिकने वाली Tucson LWB प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है।
Also Read- Kia Sonet 2026: नया मॉडल लॉन्च, 10 लाख से कम में मिलेगा ऑटोमैटिक वेरिएंट, जाने फीचर्स और सेफ्टी…
साइज और इंजन में मिल सकती है नई तकनीक
संभावित स्पेसिफिकेशन के अनुसार Hyundai की इस नई SUV के डायमेंशन कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:
-
लंबाई: लगभग 4,630 मिमी
-
चौड़ाई: 1,865 मिमी
-
ऊंचाई: 1,665 मिमी
भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का हाइब्रिड वर्जन मिलने की उम्मीद है। (Auto News India 2026)
इन कंपनियों से भी होगा मुकाबला
नई Hyundai और Kia की 7-सीटर हाइब्रिड SUV का मुकाबला भारतीय बाजार में कई कंपनियों से होगा, जिनमें शामिल हैं:
-
Mahindra
-
Tata Motors
-
Maruti Suzuki
-
Toyota
-
Renault
-
Nissan
आने वाले समय में इन कंपनियों की भी नई 7-सीटर हाइब्रिड SUVs बाजार में देखने को मिल सकती हैं।













Leave a Reply