Astro Tips 2025: ज्योतिषशास्त्र में माना जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव, सोच, गुण और व्यक्तित्व उसके जन्म के दिन और ग्रहों के प्रभाव पर आधारित होता है। सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग ग्रहों के अधीन माने जाते हैं और जन्म का दिन व्यक्ति में विशेष गुण स्थापित करता है। आइए जानें हर दिन जन्मे लोगों पर कौन-सा ग्रह प्रभाव डालता है और उनकी पर्सनैलिटी कैसी होती है।
सोमवार को जन्मे लोग – चंद्रमा का प्रभाव
Monday Born Personality
सोमवार भगवान शिव का दिन और चंद्रमा का प्रतिनिधि माना जाता है।
इस दिन जन्मे लोग:
-
भावुक और संवेदनशील होते हैं
-
मूडी और चंचल स्वभाव के हो सकते हैं
-
परिवार और रिश्तों के प्रति बेहद भावुक होते हैं
चंद्रमा का सीधा प्रभाव इनके भावनात्मक संतुलन पर दिखाई देता है।
मंगलवार को जन्मे लोग – मंगल ग्रह का प्रभाव
Tuesday Born Personality
मंगलवार मंगल ग्रह का दिन है, जो ऊर्जा, साहस और जोश का प्रतीक है।
इस दिन जन्मे लोग:
-
साहसी, ऊर्जावान और एक्टिव होते हैं
-
तेज निर्णय लेने वाले
-
कभी-कभी क्रोधी भी हो सकते हैं
इनमें नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होती है।
बुधवार को जन्मे लोग – बुध ग्रह का प्रभाव
Wednesday Born Personality
बुध ग्रह बुद्धि, संवाद और कला का कारक है।
बुधवार को जन्मे लोग:
-
बुद्धिमान और चतुर
-
संवाद और बातचीत में निपुण
-
कला, लेखन और क्रिएटिव फील्ड में माहिर
ये लोग काम को परफेक्शन के साथ करते हैं।
गुरुवार को जन्मे लोग – बृहस्पति का प्रभाव
Thursday Born Personality
गुरुवार देव गुरु बृहस्पति का दिन है, जो ज्ञान और भाग्य का ग्रह है।
इस दिन जन्मे लोग:
-
ज्ञानवान और आध्यात्मिक
-
करियर में तेजी से सफलता पाने वाले
-
सकारात्मक और संतुलित स्वभाव के
इनमें नेतृत्व और निर्णय क्षमता बेहद अच्छी होती है।
शुक्रवार को जन्मे लोग – शुक्र ग्रह का प्रभाव
Friday Born Personality
शुक्र ग्रह सौंदर्य, प्रेम और आकर्षण का ग्रह माना जाता है।
शुक्रवार को जन्मे लोग:
-
आकर्षक और मिलनसार
-
विनम्र और रचनात्मक
-
सामाजिक जीवन में लोकप्रिय
ये लोग सौंदर्य, फैशन, कला और संगीत से जुड़े कार्यों में श्रेष्ठ होते हैं। (Astro Tips 2025)
शनिवार को जन्मे लोग – शनि ग्रह का प्रभाव
Saturday Born Personality
Also Read- Indresh Upadhyay Wedding: कथा के मंच से वैवाहिक जीवन की ओर- इंद्रेश उपाध्याय आज लेंगे सात फेरे, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन…
शनिवार शनि ग्रह का दिन है, जो कर्म, मेहनत और अनुशासन का कारक है।
इस दिन जन्म लेने वाले लोग:
-
मेहनती और जिम्मेदार
-
न्यायप्रिय और अनुशासित
-
कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं
ये लोग जीवन में धीरे-धीरे लेकिन स्थिर सफलता पाते हैं।
रविवार को जन्मे लोग – सूर्य का प्रभाव
Sunday Born Personality
रविवार सूर्य का दिन है, जो आत्मविश्वास और ऊर्जा का प्रतीक है।
इस दिन जन्मे लोग:
-
तेजस्वी और आत्मविश्वासी
-
नेतृत्व गुणों से भरपूर
-
सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करने वाले
ये लोग समाज में एक प्रभावशाली स्थान बना लेते हैं।















Leave a Reply