Kalki 2 Update: प्रभास की मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 2024 में बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ से ज्यादा कमाए। अब इसके सीक्वल ‘Kalki 2’ का इंतजार हर फैन कर रहा है। लेकिन इस बीच बड़ा झटका लगा है—दीपिका पादुकोण फिल्म से बाहर हो गई हैं। अब मेकर्स ऐसी चेहरे की तलाश में हैं जो दीपिका के किरदार को दमदार तरीके से निभा सके।
दीपिका की जगह कौन लेगा? कई टॉप एक्ट्रेस रेस में
कुछ नाम पहले से चर्चा में थे—
-
आलिया भट्ट
-
साई पल्लवी
-
अनुष्का शेट्टी
अनुष्का और प्रभास की जोड़ी तो पहले से ही फैंस की फेवरेट है। लेकिन अब एक नया नाम तेजी से आगे बढ़ रहा है—प्रियंका चोपड़ा।
प्रियंका चोपड़ा बन सकती हैं दीपिका का बेस्ट रिप्लेसमेंट?
हाल ही की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स मानते हैं कि—
-
प्रियंका की ग्लोबल स्टार पावर
-
फिल्म की इंटरनेशनल अपील
उन्हें यह रोल के लिए सबसे मजबूत दावेदार बनाती है।
प्रियंका फिलहाल महेश बाबू – राजामौली की फिल्म ‘Varanasi’ (जिसमें वे ‘मंदाकिनी’ बनी हैं) की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म के लॉन्च पर भी वे लाइमलाइट में रहीं।
अगर प्रियंका ‘Kalki 2’ ज्वाइन करती हैं, तो यह फ्रेंचाइजी के लिए गेम-चेंजर माना जा रहा है।
आलिया भट्ट भी रेस में—दे रहीं कड़ी टक्कर
आलिया पहले भी राजामौली की RRR का हिस्सा रह चुकी हैं और मेकर्स से बातचीत चल रही है।
डायरेक्टर नाग अश्विन ऐसी एक्ट्रेस चाहते हैं जो—
-
प्रभास की स्टार पावर को मैच कर सके
-
फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाई दे सके
लेकिन प्रियंका की ग्लोबल इमेज उन्हें अभी भी पहली पसंद बनाए हुए है। (Kalki 2 Update)
Also Read- Dhurandhar Movie: रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह की फिल्म ने मचाया धमाका, जानें पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट…
‘Varanasi’ के लिए प्रियंका ने कितनी फीस ली?
सूत्रों के अनुसार—
प्रियंका चोपड़ा ने राजामौली की फिल्म ‘Varanasi’ के लिए 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
लंबे समय बाद वह इस फिल्म के साथ इंडियन सिनेमा में दमदार कमबैक कर रही हैं।
अब सभी की नजरें इस पर हैं कि— क्या वह ‘Kalki 2’ के लिए भी हामी भरेंगी?















Leave a Reply