𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Mahindra XUV700 Facelift Could Debut as XUV 7XO: जानें लॉन्च टाइमलाइन, फीचर्स और क्या होगा नया…

Mahindra XUV700 Facelift Could Debut as XUV 7XO: जानें लॉन्च टाइमलाइन, फीचर्स और क्या होगा नया...

महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV XUV700 का बड़ा अपडेट लाने की तैयारी में है। ताज़ा रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी इसे एक बिल्कुल नए नाम — XUV 7XO — के साथ लॉन्च कर सकती है। Team-BHP की रिपोर्ट और कंपनी की ट्रademark फाइलिंग से इस बात के संकेत मिल रहे हैं।

महिंद्रा ने ट्रेडमार्क कराया नया नाम – XUV 7XO

जनवरी 2024 में महिंद्रा ने XUV 7XO नाम का ट्रेडमार्क फाइल किया था, जिसे अब मंज़ूरी भी मिल चुकी है।

  • XUV300 के फेसलिफ्ट को XUV 3XO नाम देने के बाद

  • अब XUV700 भी नई ब्रांडिंग के साथ आ सकती है

यह महिंद्रा के नए SUV-नेमिंग पैटर्न का हिस्सा माना जा रहा है।

डिज़ाइन में बड़े बदलाव – नई ग्रिल और LED हेडलैम्प्स

फेसलिफ्टेड XUV700 कई बार टेस्टिंग में स्पॉट की जा चुकी है।
सबसे बड़े बदलाव होंगे:

  • नई फ्रंट ग्रिल

  • अपडेटेड ट्विन-पॉड LED हेडलैम्प्स

  • मॉडर्न DRL सिग्नेचर

  • फ्रंट लुक अब होगा ज्यादा प्रीमियम और एग्रेसिव

महिंद्रा इसे एक फुल-फ्लेश्ड डिज़ाइन रिफ्रेश के रूप में पेश करने की तैयारी में है।

केबिन में मेगा अपडेट – ट्रिपल स्क्रीन सेटअप!

SUV का इंटीरियर भी बड़े बदलावों के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक:

  • नया डैशबोर्ड डिज़ाइन

  • रीडिज़ाइन्ड डोर पैनल्स

  • XEV 9e से प्रेरित Triple Screen Setup

  • Harman & Kardon का हाई-एंड साउंड सिस्टम

यह अपडेट XUV 7XO को प्रीमियम SUV सेगमेंट में और मजबूत बनाएगा।

इंजन ऑप्शन वही – 2.0 पेट्रोल और 2.0 डीज़ल

फेसलिफ्ट में इंजन ऑप्शन बदलने की संभावना कम है।
SUV में मिल सकते हैं वही इंजन:

  • 2.0L Turbo Petrol

  • 2.0L Diesel Engine

  • 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ

महिंद्रा इस बार फीचर्स व डिज़ाइन अपग्रेड पर ज्यादा फोकस कर रही है।

Also Read – Smart TV Privacy Alert: स्मार्ट टीवी आपकी बातें सुन रहा है? सरकार का बड़ा अलर्ट– तुरंत बदलें ये सेटिंग्स…

लॉन्च और प्रोडक्शन टाइमलाइन

नवीनतम जानकारी के अनुसार—

  • फेसलिफ्ट मॉडल का प्रोडक्शन अगले महीने शुरू हो सकता है

  • मौजूदा XUV700 को नवंबर 2025 से बंद करने की तैयारी

  • नए मॉडल को 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *