Golden Ratio: खूबसूरती को लेकर दुनिया भर में अलग-अलग मानक रहे हैं—कहीं गोरा रंग पसंद किया गया, कहीं तीखे नैन-नक्श, कहीं तेज चाल और कहीं स्टाइल। लेकिन अब खूबसूरती की परिभाषा बदल रही है, क्योंकि इसे तय कर रहा है एक गणितीय फॉर्मूला—Golden Ratio (ϕ = 1.618)। यह रेशियो मानता है कि अगर किसी चीज़ की संरचना, आकार या अनुपात 1.618 के करीब है, तो वह इंसानी दिमाग को सबसे ज्यादा आकर्षक लगती है।
चेहरे पर कैसे लागू होता है Golden Ratio?
लंदन के मशहूर प्लास्टिक सर्जन Dr. Julian De Silva ने इस जादुई रेशियो को चेहरों पर लागू किया। उन्होंने AI और कंप्यूटर मैपिंग से दुनिया भर की हसीनाओं के फीचर्स को मापा—
✔ नाक की लंबाई
✔ होंठों की चौड़ाई
✔ आंखों की दूरी
✔ जॉलाइन
✔ चेहरे का आकार
जिसका चेहरा Golden Ratio के सबसे करीब पाया गया—वह उतना ही “परफेक्ट” माना गया।
Aishwarya Rai Bachchan दुनिया की टॉप-10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में
फॉर्मूले के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन ने 93.41% स्कोर हासिल किया और दुनिया की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं में 8वें स्थान पर रहीं।
क्यों परफेक्ट मानी गईं ऐश्वर्या?
-
चेहरे का नैचुरल बैलेंस
-
फीचर्स का बेहतरीन अनुपात
-
आंखों, होंठों और चेहरे की शेप का शानदार मेल
यह साबित करता है कि ऐश्वर्या की खूबसूरती सिर्फ नीली आंखों में नहीं, बल्कि फीचर्स के परफेक्ट रेशियो में है।
Top 10 List (Women Worldwide)
(Dr. De Silva की रैंकिंग)
-
एमा स्टोन – 94.72%
-
जेंडाया – 94.37%
-
फ्रीडा पिंटो – 94.34%
-
वैनेसा किर्बी – 94.31%
-
जेना ओर्टेगा – 94.35%
-
मार्गोट रॉबी – 93.43%
-
ओलिविया रोड्रिगो – 93.71%
-
ऐश्वर्या राय बच्चन – 93.41%
-
टैंग वेई – 93.08%
-
बियॉन्से – 92.40%
एमा स्टोन बनीं दुनिया की No.1 खूबसूरत महिला
एमा स्टोन ने 94.72% Golden Ratio स्कोर हासिल कर नंबर 1 स्थान पाया।
उनके फीचर्स ने लगभग परफेक्ट स्कोर लिया:
-
जॉलाइन – 97%
-
होंठ – 95.6%
-
भौंहें – 94.2%
Also Read- Rasha Thadani South Debut: रवीना की बेटी का बड़ा दांव, महेश बाबू के भतीजे संग बनेगी नई स्टार जोड़ी…
Beauty Pageant से कैसे अलग है यह Golden Ratio Test?
परंपरागत ब्यूटी कॉन्टेस्ट में देखा जाता है:
-
पर्सनालिटी
-
ड्रेस
-
स्किल्स
-
प्रेजेंटेशन
लेकिन सिर्फ चेहरे की संरचना को मापता है,
रंग, राष्ट्रीयता, उम्र—कुछ भी मायने नहीं रखता।
इसलिए इस लिस्ट में भारत की ऐश्वर्या, चीन की टैंग वेई, अमेरिका की एमा और अफ्रीकी-अमेरिकन बियॉन्से—सब शामिल हैं।
अब खूबसूरती गोरे रंग नहीं, ‘फेस रेशियो’ से तय!
यह साबित करता है कि खूबसूरती का राज है—
चेहरे का संतुलन
अनुपात
नैचुरल हार्मनी
और यही कारण है कि गणित, विज्ञान और सौंदर्यशास्त्र में Golden Ratio को “परफेक्ट ब्यूटी फॉर्मूला” कहा जाता है।















Leave a Reply