Geography Facts: ब्रिटेन (Britain) को लेकर अक्सर लोगों में कंफ्यूजन रहती है। कई बार लोग ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) और यूनाइटेड किंगडम (UK) को भी ब्रिटेन समझ लेते हैं। लेकिन ये तीनों अलग-अलग मायनों में इस्तेमाल होते हैं। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर (Keir Starmer) के भारत दौरे और भारत-UK रिश्तों को लेकर चर्चाओं के बीच यह सवाल और अहम हो जाता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इनमें अंतर क्या है।
ब्रिटेन (Britain) क्या है?
ब्रिटेन एक राजनीतिक और सामान्य बोलचाल में इस्तेमाल होने वाला शब्द है।
इसमें इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स शामिल होते हैं, लेकिन इसमें नॉर्दर्न आयरलैंड (Northern Ireland) नहीं आता।
👉 यानी अगर कोई कहे कि वह ब्रिटेन घूमने गया था, तो इसका मतलब हुआ कि वह इंग्लैंड, स्कॉटलैंड या वेल्स गया था।
ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) क्या है?
ग्रेट ब्रिटेन एक भौगोलिक (Geographical) शब्द है।
-
इसमें भी इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स शामिल होते हैं।
-
यह वास्तव में एक बड़ा द्वीप (Island) है, जिसमें नॉर्दर्न आयरलैंड नहीं आता।
👉 इसलिए ग्रेट ब्रिटेन और ब्रिटेन को कई बार एक जैसा माना जाता है, लेकिन तकनीकी रूप से ग्रेट ब्रिटेन का मतलब सिर्फ उस बड़े द्वीप से है। (Geography Facts)
यूनाइटेड किंगडम (UK) क्या है?
UK यानी United Kingdom of Great Britain and Northern Ireland।
इसमें कुल चार देश आते हैं:
-
इंग्लैंड
-
स्कॉटलैंड
-
वेल्स
-
नॉर्दर्न आयरलैंड
👉 यानी UK = ग्रेट ब्रिटेन + नॉर्दर्न आयरलैंड।
Also Read- History Of Gold: सोना धरती पर नहीं बना! जानिए कहां से आया और क्यों इंसानों का सबसे बड़ा खजाना बना?
क्यों होती है कंफ्यूजन?
इन तीनों नामों को लेकर कंफ्यूजन की कई वजहें हैं:
-
ब्रिटेन का कोई आधिकारिक नाम नहीं है, इसलिए लोग कभी UK कहते हैं, कभी ब्रिटेन और कभी ग्रेट ब्रिटेन।
-
खेलों में अक्सर “टीम ब्रिटेन” कहा जाता है, जबकि ओलंपिक में “टीम ग्रेट ब्रिटेन” खेलती है, जिसमें नॉर्दर्न आयरलैंड के खिलाड़ी भी होते हैं।
-
आम बोलचाल में लोग कहते हैं – “I am from UK” या “I am from Britain”, जिससे बाहरी लोगों को लगता है कि दोनों एक ही जगह हैं।
Leave a Reply