𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

करवा चौथ 2025 बैंक हॉलीडे: क्या 10 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? जानें अक्टूबर के राज्यवार छुट्टियों की पूरी लिस्ट

करवा चौथ 2025 बैंक हॉलीडे: क्या 10 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? जानें अक्टूबर के राज्यवार छुट्टियों की पूरी लिस्ट

करवा चौथ और बैंक हॉलिडे 2025

Karwa Chauth : करवा चौथ इस साल शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या इस दिन बैंक भी बंद रहेंगे।

  • हिमाचल प्रदेश में 10 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

  • बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

👉 इसलिए बैंकिंग कार्य से पहले छुट्टियों की सूची देखना जरूरी है, ताकि लेन-देन में कोई दिक्कत न हो।

अक्टूबर 2025 बैंक छुट्टियों की पूरी सूची (State-Wise)

  • 10 अक्टूबर: करवा चौथ (सिर्फ हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद)

  • 18 अक्टूबर: असम में काती बिहू पर बैंक बंद

  • 20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के लिए बैंक बंद (त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश)

  • 21 अक्टूबर: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा पर बैंक बंद

  • 22 अक्टूबर: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंक बंद (दिवाली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा, बलीपद्यामी और लक्ष्मी पूजा)

  • 23 अक्टूबर: गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद (भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजन, भ्रातृ द्वितीया, निंगोल चकौबा)

  • 27 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद (छठ पूजा शाम अर्घ्य)

  • 28 अक्टूबर: बिहार और झारखंड में बैंक बंद (छठ पूजा प्रातः अर्घ्य)

  • 31 अक्टूबर: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर बैंक बंद

👉 इसके अलावा, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।

ये भी देखे – Kartik Month 2025: शुरू हो गया पवित्र कार्तिक मास, इन गलतियों से बचें वरना बढ़ सकती है दरिद्रता…

ग्राहकों के लिए सलाह

  • यदि आप अक्टूबर महीने में कोई महत्वपूर्ण लेन-देन, कैश निकासी या ड्राफ्ट प्लान कर रहे हैं, तो छुट्टियों की सूची देखकर ही अपनी विजिट शेड्यूल करें।

  • RBI की छुट्टियों की यह लिस्ट ग्राहकों को पहले से जानकारी देती है ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *