𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Bank Holidays 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक: जानें राज्यवार शेड्यूल….

Bank Holidays 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक: जानें राज्यवार शेड्यूल....

Bank Holidays : नवरात्रि, दुर्गा पूजा और गांधी जयंती जैसे बड़े त्योहारों की वजह से सितंबर के आखिरी हफ्ते और अक्टूबर की शुरुआत में बैंकों की छुट्टियों का लंबा सिलसिला रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार, देशभर के बैंकों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर होंगी। इसके अलावा, हर दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को बैंक बंद रहते हैं।

29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक बैंक हॉलिडे लिस्ट

29 सितंबर 2025

  • महाअष्टमी (Maha Saptami)

  • बैंक बंद रहेंगे: अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी।

30 सितंबर 2025

  • महाअष्टमी / दुर्गा अष्टमी

  • बैंक बंद रहेंगे: अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इम्फाल, जयपुर, कोलकाता, पटना और रांची।

1 अक्टूबर 2025

  • दशहरा, अयुध पूजा, दुर्गा पूजा

  • बैंक बंद रहेंगे: त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय और केरल।

2 अक्टूबर 2025

  • गांधी जयंती, विजयदशमी, दशहरा, दुर्गा पूजा और श्री श्री शंकरदेव जयंती

  • देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

3-4 अक्टूबर 2025

  • दुर्गा पूजा (दशैं)

  • बैंक बंद रहेंगे: सिक्किम।

5 अक्टूबर 2025

  • रविवार

  • देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़े – Trualt Bioenergy IPO Day 3: आज सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन, जानिए लेटेस्ट GMP, सब्सक्रिप्शन स्टेटस और निवेश सलाह…

क्या प्रभावित होंगी बैंकिंग सेवाएं?

फिजिकल बैंकिंग सेवाओं में छुट्टियों के दौरान बाधा आ सकती है, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहक इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं:

  • नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से लेन-देन

  • बैलेंस चेक और बिल पेमेंट

  • एटीएम और डेबिट/क्रेडिट कार्ड से निकासी

  • NEFT और RTGS सेवाएं

  • चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट के लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *