किसानों के लिए बड़ी राहत
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 21वीं किस्त जारी की।
हाल ही में इन राज्यों में आई बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए सरकार ने यह किस्त समय से पहले जारी की है।
कितने किसानों को मिला लाभ?
-
कुल 27 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे ₹540 करोड़ ट्रांसफर किए गए।
-
इनमें लगभग 2.7 लाख महिला किसान भी शामिल हैं।
-
₹2,000 की यह राशि किसानों को बीज, खाद खरीदने और घरेलू ज़रूरतें पूरी करने में मदद करेगी।
किन राज्यों को मिली 21वीं किस्त?
यह किस्त खासतौर पर हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को जारी की गई है, क्योंकि ये राज्य हाल ही में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए थे।
राज्यवार लाभार्थी और ट्रांसफर की गई राशि
राज्य | लाभार्थियों की संख्या | ट्रांसफर राशि (₹ करोड़) | योजना शुरू होने से अब तक कुल राशि (₹ करोड़) |
---|---|---|---|
हिमाचल प्रदेश | 8,01,045 | 160.21 | 3,631 |
पंजाब | 11,09,895 | 221.98 | 6,553 |
उत्तराखंड | 7,89,128 | 157.83 | 3,442 |
पीएम किसान योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि साल में तीन किस्तों (₹2,000 प्रति किस्त) में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
पीएम किसान योजना के लिए पात्रता
-
किसान भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसके पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
-
आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक होना ज़रूरी है।
-
eKYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।
-
आयकरदाता, पेंशनभोगी और सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
ये भी पढ़े – आधार कार्ड अपडेट सितंबर 2025: मोबाइल नंबर कैसे बदलें या अपडेट करें?
किसान ऐसे चेक करें अपना PM Kisan लाभार्थी स्टेटस
-
आधिकारिक PM Kisan वेबसाइट पर जाएँ।
-
“Beneficiary Status” पेज खोलें।
-
“Beneficiary Status” विकल्प चुनें।
-
आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
-
“Get Data” पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर लाभार्थी स्टेटस और भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।
Leave a Reply