H3N2 Virus: दिल्ली-NCR में H3N2 वायरस (Influenza A का सब-टाइप) तेजी से फैल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्वे में 69% परिवारों में एक या अधिक लोग बुखार, सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे लक्षणों से जूझ रहे हैं। मौसम में बदलाव और कमज़ोर इम्यूनिटी के चलते यह संक्रमण और भी खतरनाक साबित हो रहा है।
दिल्ली-NCR सर्वे में क्या सामने आया?
-
लोकलसर्कल्स सर्वे (सितंबर 2025) में पाया गया कि 69% घरों में फ्लू जैसे लक्षण हैं।
-
यह आंकड़ा मार्च 2025 के 63% से कहीं अधिक है।
-
सर्वे में दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के 11,000 लोगों ने हिस्सा लिया।
H3N2 वायरस क्या है?
-
डॉक्टरों के मुताबिक यह सीज़नल फ्लू स्ट्रेन है।
-
यह तेजी से फैलता है और साधारण जुकाम से शुरू होकर गंभीर रूप ले सकता है।
-
समय पर इलाज न मिले तो यह फेफड़ों और दिल की बीमारियों को और बिगाड़ सकता है।
H3N2 के लक्षण (Symptoms)
-
तेज़ बुखार और ठंड लगना
-
गले में खराश, नाक बहना और खांसी
-
सिरदर्द और बदन दर्द
-
थकान और मांसपेशियों में दर्द
-
बच्चों में उल्टी और दस्त भी देखे गए
👉 अगर बुखार 48 घंटे से ज्यादा बना रहे या सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Also Read- जवानी में ही भूलने की बीमारी का खतरा? ऐसे बढ़ाएं मेमोरी पावर…
किन लोगों को ज्यादा खतरा है?
-
बच्चे और बुजुर्ग
-
गर्भवती महिलाएं
-
अस्थमा, डायबिटीज़ या हार्ट डिज़ीज़ के मरीज
-
कमज़ोर इम्यूनिटी वाले लोग
H3N2 की जांच और इलाज
-
डॉक्टर क्लीनिकल लक्षणों से पहचान करते हैं।
-
जरूरत पड़ने पर थ्रोट स्वैब या Rapid Influenza Test कराया जाता है।
-
इलाज में आराम, पर्याप्त पानी, बुखार कम करने की दवाएं और गंभीर मामलों में एंटीवायरल दवाएं दी जाती हैं। (H3N2 Virus)
H3N2 से बचाव कैसे करें?
-
बार-बार हाथ धोएं और मास्क पहनें।
-
भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाएं।
-
नींद और पौष्टिक आहार से इम्यूनिटी बढ़ाएं।
-
फ्लू वैक्सीन लगवाना भी फायदेमंद है।
Leave a Reply