PSL Ball Tampering 2026: Pakistan Cricket Board ने Pakistan Super League 2026 के दौरान सामने आए बॉल टेंपरिंग विवाद पर कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज Fakhar Zaman पर 2 मैच का बैन लगा दिया है। यह कार्रवाई PSL में बढ़ते विवादों के बीच अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई है।
क्या है पूरा मामला?
- घटना Lahore Qalandars vs Karachi Kings मैच के दौरान हुई
- आखिरी ओवर से पहले गेंद से छेड़छाड़ का शक
- अंपायर ने गेंद बदलकर 5 रन की पेनल्टी लगाई
- इससे लक्ष्य 14 रन से घटकर 9 रन हो गया
- कराची ने मैच आसानी से जीत लिया
वायरल वीडियो बना सबूत
मैच के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में:
- Shaheen Afridi, Haris Rauf और Fakhar Zaman आपस में चर्चा करते दिखे
- इसी दौरान फखर गेंद के साथ संदिग्ध हरकत करते नजर आए
वीडियो सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया।
Also Read- PSL Ball Tampering Controversy: शाहीन, फखर और रऊफ पर लगेगा बैन? बड़ा फैसला जल्द, जाने पूरा मामला…
PCB का सख्त फैसला
- मामले की सुनवाई मैच रेफरी Roshan Mahanama के सामने हुई
- फखर ने आरोपों से इनकार किया
- लेकिन सबूतों के आधार पर दोषी करार दिया गया
- PSL कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 2 मैच का सस्पेंशन
अब फखर जमां आगामी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। (PSL Ball Tampering 2026)
पहले भी खिलाड़ियों पर हुई कार्रवाई
PCB पहले ही:
- Naseem Shah पर सोशल मीडिया विवाद को लेकर कार्रवाई
- Shaheen Afridi पर सुरक्षा नियम तोड़ने पर जुर्माना लगा चुका है
इससे साफ है कि बोर्ड इस बार किसी भी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं कर रहा।













Leave a Reply