𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

PSL Ball Tampering Controversy: शाहीन, फखर और रऊफ पर लगेगा बैन? बड़ा फैसला जल्द, जाने पूरा मामला…

PSL Ball Tampering Controversy: शाहीन, फखर और रऊफ पर लगेगा बैन? बड़ा फैसला जल्द, जाने पूरा मामला...

PSL Ball Tampering Controversy: Pakistan Super League 2026 में बॉल टैम्परिंग विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में है और अब सभी की नजरें आने वाले फैसले पर टिकी हैं।

क्या है पूरा मामला?

29 मार्च 2026 को खेले गए मैच में, आखिरी ओवर से पहले कुछ खिलाड़ियों की संदिग्ध गतिविधि कैमरे में कैद हुई।

  • कराची किंग्स को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे
  • ओवर शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की बातचीत के दौरान गेंद के साथ छेड़छाड़ का शक
  • अंपायरों ने गेंद बदली और लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनल्टी लगाई

इस घटना के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच बहस तेज हो गई।

सुनवाई में क्या हुआ?

Fakhar Zaman ने मैच रेफरी Roshan Mahanama के सामने पहली सुनवाई में अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर दिया है।

  • अब अगले 48 घंटों में दोबारा सुनवाई होगी
  • इसके बाद ही अंतिम फैसला सुनाया जाएगा

क्या फखर जमां पर लगेगा बैन?

अगर Fakhar Zaman दोषी पाए जाते हैं, तो यह लेवल-3 अपराध माना जाएगा।

संभावित सजा:

  • कम से कम 1 मैच का बैन
  • भारी जुर्माना

Also Read- IPL 2026 Full Schedule: 12 शहरों में मुकाबले, BCCI ने जारी किया पूरा कार्यक्रम, यहाँ देखे…

शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ भी घेरे में

Shaheen Afridi (कप्तान) और Haris Rauf पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पूर्व क्रिकेटर Kamran Akmal का कहना है कि:

अगर सबूत मौजूद हैं, तो सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि पूरी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किल

  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • फैंस और एक्सपर्ट्स ने उठाए सवाल
  • कप्तान Shaheen Afridi ने मामले से अनभिज्ञता जताई

इससे विवाद और गहरा हो गया है। (PSL Ball Tampering Controversy)

क्या कहता है क्रिकेट नियम?

बॉल टैम्परिंग ICC नियमों के तहत गंभीर अपराध है।

  • गेंद की स्थिति बदलना नियमों के खिलाफ
  • मैच के नतीजे को प्रभावित करने का आरोप
  • सजा में बैन, जुर्माना या दोनों शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *