𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Central Bank Recruitment 2026: सरकारी बैंक में निकली बम्पर भर्ती, IT और डिजिटल प्रोफाइल वालों के लिए बड़ा मौका…

Central Bank Recruitment 2026: सरकारी बैंक में निकली बम्पर भर्ती, IT और डिजिटल प्रोफाइल वालों के लिए बड़ा मौका...

Central Bank Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Central Bank of India ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026

कुल पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 275 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इनमें शामिल प्रमुख पद:

  • सॉफ्टवेयर डेवलपर
  • मोबाइल ऐप डेवलपर
  • डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर
  • डेटा साइंटिस्ट
  • आईटी ऑफिसर
  • साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

IT और डिजिटल प्रोफाइल पर फोकस

इस बार Central Bank of India की भर्ती में टेक्नोलॉजी सेक्टर को प्राथमिकता दी गई है।

खास पद:

  • Java / .NET डेवलपर
  • क्लाउड मैनेजर
  • नेटवर्क एडमिन
  • डिजिटल चैनल मैनेजर
  • डेटा इंजीनियर
  • जनरेटिव AI विशेषज्ञ

यह संकेत देता है कि बैंक अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। (Central Bank Recruitment 2026)

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:

  1. लिखित परीक्षा
  2. इंटरव्यू

Also Read- SECL Apprentice Recruitment 2026: 1600 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक करें आवेदन…

परीक्षा से जुड़ी जानकारी:

  • समय: 90 मिनट
  • प्रश्न: 90
  • कुल अंक: 100
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: ₹850
  • SC/ST/PwD/महिला उम्मीदवार: ₹175

भुगतान के विकल्प: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या मोबाइल वॉलेट

आवेदन से पहले ध्यान दें

  • शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा जरूर जांचें
  • केवल योग्य उम्मीदवार ही आवेदन करें
  • आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *