Oscars 2026 Winners List: फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक Academy Awards के 98वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। इस भव्य समारोह का आयोजन अमेरिका के Dolby Theatre, Los Angeles में किया गया, जहां दुनिया भर के बड़े फिल्मी सितारे शामिल हुए। इस साल ऑस्कर में कई फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया। खास तौर पर One Battle After Another और Sinners ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। सबसे ज्यादा अवॉर्ड One Battle After Another ने जीते, जिसने कुल 6 ऑस्कर अपने नाम किए। वहीं Sinners फिल्म ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 अवॉर्ड जीते।
बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर
-
बेस्ट पिक्चर: One Battle After Another
-
बेस्ट डायरेक्टर: Paul Thomas Anderson – One Battle After Another
इस फिल्म को कुल 13 नॉमिनेशन मिले थे और यह समारोह की सबसे सफल फिल्मों में शामिल रही।
बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस
-
बेस्ट एक्टर: Michael B. Jordan – Sinners
-
बेस्ट एक्ट्रेस: Jessie Buckley – Hamnet
दोनों कलाकारों के शानदार अभिनय को दर्शकों और जजों ने खूब सराहा।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और एक्ट्रेस
-
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: Sean Penn – One Battle After Another
-
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: Amy Madigan – Weapons
इन कलाकारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा।
अन्य प्रमुख कैटेगरी के विजेता
-
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: K‑Pop Demon Hunters
-
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: Sinners
-
बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले: One Battle After Another
-
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी: Sinners
-
बेस्ट विजुअल इफेक्ट: Avatar: Fire and Ash
-
बेस्ट साउंड: F1
-
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: Sentimental Value (नॉर्वे) (Oscars 2026 Winners List)
‘फ्रैंकनस्टाइन’ ने भी जीते कई अवॉर्ड
फिल्म Frankenstein ने भी कई तकनीकी कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग और प्रोडक्शन डिजाइन जैसे अवॉर्ड मिले।
Also Read- Nelson Dilipkumar: 8 साल में 4 सुपरहिट फिल्में देने वाला साउथ डायरेक्टर, अब ‘जेलर 2’ में 5 बड़े स्टार्स को लाएगा साथ…
प्रियंका चोपड़ा बनीं प्रेजेंटर
इस समारोह में बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार Priyanka Chopra भी बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। उन्होंने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के विजेता का ऐलान किया, जिसमें नॉर्वे की फिल्म Sentimental Value को सम्मान मिला।
ऑस्कर 2026 की खास बातें
-
One Battle After Another ने सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड जीते
-
Sinners को 4 ऑस्कर अवॉर्ड मिले
-
कई नई फिल्मों ने पहली बार ऑस्कर में इतिहास रचा
-
इंटरनेशनल फिल्मों की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली














Leave a Reply