𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Bollywood Update: Aamir Khan ने बर्थडे पर बताया आगे का प्लान, जल्द करेंगे नई फिल्मों की शुरुआत…

Bollywood Update: Aamir Khan ने बर्थडे पर बताया आगे का प्लान, जल्द करेंगे नई फिल्मों की शुरुआत...

Bollywood Update: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले Aamir Khan ने अपने 61वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा अपडेट दिया है। लंबे समय से दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक थे कि उनकी अगली फिल्म कौन-सी होगी। अब आमिर खान ने खुलासा किया है कि उन्होंने आने वाले समय के लिए कई नई फिल्मों की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली हैं। हालांकि उन्होंने अभी इन फिल्मों के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह जरूर कहा है कि वह जल्द ही इन प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगे।

6 महीने से सुन रहे थे स्क्रिप्ट

  • 14 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हुए आमिर खान ने एक वीडियो के जरिए फैंस से बातचीत की।
  • इस दौरान उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 6 महीनों से लगातार अलग-अलग स्क्रिप्ट सुन रहे थे
  • आमिर के मुताबिक अब उन्होंने कुछ स्क्रिप्ट पसंद कर ली हैं और आने वाले समय में वह इन फिल्मों में बतौर एक्टर नजर आएंगे।

प्रोडक्शन से ज्यादा एक्टिंग पर रहेगा फोकस

  • वीडियो में आमिर खान ने कहा कि अब वह प्रोडक्शन से ज्यादा एक्टिंग पर ध्यान देना चाहते हैं
  • उनकी प्रोडक्शन कंपनी का काम आगे से Aparna Purohit संभालेंगी।
  • आमिर ने कहा कि फैंस उन्हें आने वाले समय में पहले से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग करते हुए देख पाएंगे। (Bollywood Update)

आमिर खान ने फैंस से क्या कहा?

अपने संदेश में आमिर खान ने कहा:

“मेरे सभी फैंस को ढेर सारा प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। पिछले 6 महीनों से मैं सिर्फ स्क्रिप्ट सुन रहा था और अब मैंने कुछ फिल्में फाइनल कर ली हैं। उम्मीद है कि बतौर एक्टर आप मुझे आगे और ज्यादा काम करते देखेंगे।”

Also Read- Cocktail 2 Update: Shahid Kapoor के साथ नजर आएंगी 1800 करोड़ क्लब की एक्ट्रेस, जल्द आएगा टीजर

प्रोडक्शन हाउस की आने वाली फिल्में

आमिर खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी की कुछ आगामी फिल्मों का भी जिक्र किया।

  • Ek Din – इसमें उनके बेटे Junaid Khan नजर आएंगे और यह फिल्म 1 मई को रिलीज हो सकती है।

  • Lahore 1947 – इस फिल्म में Sunny Deol लीड रोल में होंगे और यह 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • Ati Sundar – रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म भी साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *