𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Smartphone Price Hike 2026: 16 मार्च से महंगे होंगे OPPO और OnePlus के स्मार्टफोन! खरीदने से पहले जान लें ये बड़ी अपडेट…

Smartphone Price Hike 2026: 16 मार्च से महंगे होंगे OPPO और OnePlus के स्मार्टफोन! खरीदने से पहले जान लें ये बड़ी अपडेट...

Smartphone Price Hike 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और खासकर OPPO या OnePlus का फोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में बताया है कि 16 मार्च से उनके कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। यह बढ़ोतरी भारत समेत कई वैश्विक बाजारों में लागू होगी।

क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?

  • कंपनियों के अनुसार स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कीमत लगातार बढ़ रही है
  • इसके अलावा सप्लाई चेन में आई समस्याओं के कारण भी उत्पादन लागत बढ़ गई है।
  • इसी वजह से कंपनियों को स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव करना पड़ रहा है।

इन OPPO स्मार्टफोन्स पर पड़ सकता है असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक कीमत बढ़ोतरी का असर सबसे ज्यादा OPPO के बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर देखने को मिल सकता है।

संभावित प्रभावित सीरीज:

  • OPPO K14x

  • OPPO K13 Series

  • OPPO K12x

  • OPPO A6 Series

  • OPPO A5 Series

हालांकि कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज जैसे Find Series, Reno Series और OPPO Pad की कीमत फिलहाल स्थिर रहने की संभावना है।

OnePlus के इन फोनों के दाम भी बढ़ सकते हैं

OnePlus के कुछ लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमत में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

संभावित मॉडल:

  • OnePlus 15R

  • OnePlus 15

  • OnePlus Nord 5 Series

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15R की कीमत 50,000 रुपये से ऊपर जा सकती है। (Smartphone Price Hike 2026)

Also Read- Android Flagship: लॉन्च से पहले सामने आया OnePlus 15T का डिजाइन, कॉम्पैक्ट साइज में मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स…

कितनी बढ़ सकती है कीमत?

  • टेक रिपोर्ट्स के अनुसार स्मार्टफोन की कीमतों में 15% से 20% तक बढ़ोतरी हो सकती है।
  • अगर ऐसा होता है तो कई बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमत हजारों रुपये तक बढ़ सकती है।

दूसरे ब्रांड भी बढ़ा सकते हैं कीमतें

केवल OPPO और OnePlus ही नहीं, बल्कि अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी बढ़ती लागत से प्रभावित हो रही हैं।

  • Samsung

  • Realme

इन कंपनियों ने कुछ मॉडल्स की कीमत पहले ही बढ़ा दी है। वहीं Vivo और iQOO भी जल्द कीमतों में बदलाव कर सकती हैं।

अभी खरीदना क्यों हो सकता है फायदेमंद?

  • अगर आप OPPO या OnePlus का नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 16 मार्च से पहले खरीदना फायदेमंद हो सकता है
  • कीमत बढ़ने के बाद वही फोन आपको ज्यादा कीमत में खरीदना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *