Career Opportunity 2026: विदेश में काम करने और अच्छी कमाई करने का सपना देखने वाले भारतीय युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। Spain की सरकार भारतीय युवाओं को अपने स्कूलों में अंग्रेजी भाषा से जुड़े काम के लिए आमंत्रित कर रही है। खास बात यह है कि इस प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को बिना किसी आवेदन शुल्क के विदेश में काम करने का मौका मिलेगा और साथ ही अच्छा मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यह अवसर खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ रखते हैं और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करना चाहते हैं।
LCAP प्रोग्राम के तहत मिलेगा मौका
स्पेन का शिक्षा मंत्रालय Language and Culture Assistants Program (LCAP) के माध्यम से विदेशी युवाओं को अपने स्कूलों में काम करने का अवसर देता है। इस कार्यक्रम के तहत भारतीय नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल 2026–27 शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। चयनित उम्मीदवारों को स्कूलों में सीधे पढ़ाने के बजाय शिक्षकों की मदद करने की भूमिका दी जाती है।
मुख्य जिम्मेदारियां:
-
कक्षा की गतिविधियों में सहयोग करना
-
कोर्स सामग्री तैयार करने में मदद करना
-
छात्रों के साथ अंग्रेजी भाषा का अभ्यास कराना
-
भाषा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना
आवेदन के लिए जरूरी पात्रता
इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं।
मुख्य पात्रता:
-
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए
-
ग्रेजुएशन की डिग्री हो या बैचलर्स के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहा हो
-
अंग्रेजी भाषा का स्तर C1 होना चाहिए (IELTS या TOEFL स्कोर के जरिए प्रमाणित)
-
स्पेनिश भाषा का कम से कम A2 स्तर का ज्ञान
-
साफ पुलिस रिकॉर्ड और अच्छा स्वास्थ्य
इंटरव्यू के बाद होगा चयन
इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए पहले प्री-सेलेक्शन इंटरव्यू देना होता है।
प्रक्रिया:
-
स्पेन के शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म भरना
-
पासपोर्ट नंबर और स्कैन कॉपी अपलोड करना
-
अंग्रेजी टेस्ट स्कोर और स्पेनिश भाषा प्रमाणपत्र जमा करना
इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Zoom या Microsoft Teams के जरिए लिया जाता है। इंटरव्यू पास करने के बाद ही अंतिम चयन की प्रक्रिया पूरी होती है।
Also Read- Police Constable Recruitment 2026: पुलिस में 3000+ कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 10 मार्च से शुरू होंगे आवेदन…
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को अच्छा स्टाइपेंड दिया जाता है।
मुख्य लाभ:
-
800 से 1000 यूरो प्रति माह स्टाइपेंड
-
भारतीय मुद्रा में लगभग 85 हजार से 1 लाख रुपये तक
-
हफ्ते में सिर्फ 14 से 16 घंटे काम
-
रोज लगभग 3 से 4 घंटे की ड्यूटी
इसके अलावा प्रतिभागियों को स्वास्थ्य बीमा और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। (Career Opportunity 2026)
युवाओं के लिए क्यों खास है यह मौका?
यह प्रोग्राम कई कारणों से भारतीय युवाओं के लिए आकर्षक माना जा रहा है।
फायदे:
-
विदेश में काम करने का अनुभव
-
कम काम के घंटे
-
अच्छा स्टाइपेंड
-
नई भाषा और संस्कृति सीखने का मौका
इसी वजह से विदेश में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर बन सकता है।














Leave a Reply