Police Constable Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों पर 3000 से ज्यादा भर्तियों का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर में नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी।
कितने पदों पर होगी भर्ती
पंजाब पुलिस की इस भर्ती के माध्यम से 3000 से अधिक कॉन्स्टेबल पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को दो कैडर में तैनाती दी जाएगी:
-
डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर
-
आर्म्ड पुलिस कैडर
यह भर्ती राज्य के पुलिस विभाग में युवाओं को नौकरी पाने का बड़ा मौका दे रही है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होना जरूरी है:
-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए
-
एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है
-
उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पंजाबी विषय के साथ पास की हो या पंजाबी भाषा में समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो
आयु सीमा
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा इस प्रकार तय की गई है:
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
-
आयु की गणना: 1 जनवरी 2026 के आधार पर
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
नए उम्मीदवार अपनी पर्सनल डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
-
रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
-
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। (Police Constable Recruitment 2026)
-
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें:
-
पहचान पत्र
-
10वीं की मार्कशीट
-
पता प्रमाण
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
हस्ताक्षर
-
-
आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
-
भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Also Read- Railway Jobs 2026: रेलवे भर्ती में 19,000 से ज्यादा पद खाली, SC-OBC-ST के लिए बैकलॉग बढ़ा…
चयन प्रक्रिया
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:
1. लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
-
जनरल अवेयरनेस
-
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
-
न्यूमेरिकल स्किल्स
-
मेंटल एबिलिटी
-
लॉजिकल रीजनिंग
-
अंग्रेजी भाषा
-
पंजाबी भाषा
-
डिजिटल लिटरेसी
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
2. फिजिकल टेस्ट (PST)
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें शामिल होगा:
-
रनिंग
-
लॉन्ग जंप
-
हाई जंप
-
ऊंचाई की जांच
इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।














Leave a Reply