त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days Sale की चर्चाएँ जोरों पर हैं। लोग भारी डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं।
हाल ही में खबर आई है कि WhatsApp और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नकली डील्स फैलाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
WhatsApp पर फैल रही फेक डील्स
-
ठग लोगों के साथ स्क्रीनशॉट्स और लिंक शेयर करते हैं।
-
लालच देकर कहा जाता है कि ₹40-50 हजार वाले स्मार्टफोन सिर्फ ₹1 में खरीदें।
-
कई लोग इस जाल में फंसकर लिंक क्लिक कर देते हैं और उनका प्राइवेट डेटा लीक हो जाता है।
AI का इस्तेमाल कर रहे ठग
-
साइबर अपराधी अब AI तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
-
नकली स्क्रीनशॉट्स बनाए जाते हैं, जो Amazon और Flipkart के असली एड्स जैसी लगती हैं।
-
आम लोगों के लिए असली और नकली डील में पहचान करना मुश्किल हो गया है।
ठग ऐसे बनाते हैं शिकार
-
नकली लिंक दिखाने में असली जैसी होती हैं।
-
लोग लालच में क्लिक करके पेमेंट कर देते हैं।
-
कुछ समय बाद पता चलता है कि सामान नहीं आया और ठगी हो गई।
Also Read – Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: 25 लाख महिलाओं को मिलेगा फ्री LPG कनेक्शन, जानें पूरी जानकारी…
फेक डील से बचने के उपाय
-
अजनबी लिंक पर क्लिक न करें: डिजिटल फ्रॉड लगातार बढ़ रहे हैं।
-
ऑफिशियल वेबसाइट पर ही चेक करें: कोई भी ऑफर केवल Amazon या Flipkart की साइट पर देखें।
-
अत्यधिक सस्ता ऑफर फेक हो सकता है: अगर कीमत असामान्य रूप से कम है, तो सावधान रहें।
-
सोशल मीडिया/WhatsApp ऑफर्स से दूरी बनाएं: वायरल ऑफर्स में विश्वास न करें।
Leave a Reply