𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Valentine’s Day Scam: Valentine’s Day पर प्यार के नाम पर जाल! ये 3 ऑनलाइन स्कैम आपको बना सकते हैं शिकार…

Valentine’s Day Scam: Valentine’s Day पर प्यार के नाम पर जाल! ये 3 ऑनलाइन स्कैम आपको बना सकते हैं शिकार...

Valentine’s Day Scam: Valentine’s Day के आसपास ऑनलाइन ठगी के मामले अचानक बढ़ जाते हैं। स्कैमर्स जानते हैं कि इस समय लोग इमोशनल होते हैं, जल्दी भरोसा करते हैं और ऑनलाइन ज्यादा खरीदारी भी करते हैं। यही वजह है कि डेटिंग ऐप, शॉपिंग साइट और गिफ्ट मैसेज के जरिए धोखाधड़ी के नए-नए तरीके अपनाए जाते हैं। अगर आप 14 फरवरी के मौके पर ऑनलाइन एक्टिव हैं, तो इन खतरनाक स्कैम्स को पहचानना बेहद जरूरी है।

“प्यार” के नाम पर ठगी! Romance Scam से रहें सबसे ज्यादा सावधान

Valentine’s सीजन का सबसे बड़ा और नुकसानदायक फ्रॉड है Romance Scam। यह अक्सर डेटिंग ऐप या सोशल मीडिया से शुरू होता है।

स्कैम कैसे काम करता है:

  • कोई अनजान व्यक्ति जल्दी इमोशनल कनेक्शन बनाता है

  • वीडियो कॉल या आमने-सामने मिलने से बचता है

  • कुछ दिनों में इमरजेंसी का बहाना

  • मेडिकल, ट्रैवल या बिजनेस के नाम पर पैसों की मांग

  • पैसे मिलते ही गायब या बार-बार डिमांड

बचाव टिप:

जिससे कभी असल जिंदगी में नहीं मिले — उसे पैसे या गिफ्ट कार्ड कभी न भेजें।

भारी डिस्काउंट का लालच या बड़ा जाल? Fake Valentine Shopping Sites का खतरा

वैलेंटाइन डे पर ज्वेलरी, परफ्यूम, वॉच और गिफ्ट आइटम पर भारी छूट दिखाने वाली नकली वेबसाइट्स अचानक एक्टिव हो जाती हैं।

पहचान कैसे करें:

  • कीमत बाजार से बहुत कम

  • वेबसाइट नई या संदिग्ध

  • सही कॉन्टैक्ट डिटेल नहीं

  • रिटर्न/रिफंड पॉलिसी गायब

  • केवल एडवांस पेमेंट की शर्त

बचाव टिप:

खरीदने से पहले वेबसाइट के बाहर रिव्यू चेक करें और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही ऑर्डर करें। (Valentine’s Day Scam)

Also Read- Tech Explained: क्या है Are You Dead App? लॉन्च से वायरल होने तक जानिए पूरी कहानी…

“आपके लिए सरप्राइज गिफ्ट” — इस मैसेज पर क्लिक किया तो फंस सकते हैं

Valentine Week में “Gift Waiting”, “Secret Valentine Delivery” जैसे मैसेज या ईमेल तेजी से भेजे जाते हैं।

स्कैम का तरीका:

  • SMS / Email में लिंक भेजा जाता है

  • एड्रेस कंफर्म या डिलीवरी फीस भरने को कहा जाता है

  • लिंक फर्जी वेबसाइट पर ले जाता है

  • बैंकिंग और पर्सनल डिटेल चोरी

बचाव टिप:

अगर आपने कुछ ऑर्डर नहीं किया — लिंक पर क्लिक न करें।
डिलीवरी कंपनियां मैसेज से OTP या बैंक डिटेल नहीं मांगतीं।

Valentine’s Day Online Safety Quick Checklist

  • अनजान लिंक पर क्लिक न करें

  • जल्दी इमोशनल कनेक्शन पर भरोसा न करें

  • पेमेंट से पहले वेबसाइट वेरिफाई करें

  • OTP और बैंक डिटेल किसी को न दें

  • शक हो तो तुरंत रिपोर्ट करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *