GATE 2026 Exam Schedule: IIT गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने GATE 2026 (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा का आधिकारिक टाइमटेबल जारी कर दिया है। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को देशभर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। GATE स्कोर के जरिए उम्मीदवारों को M.Tech, MS और PhD जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलता है, इसलिए यह परीक्षा इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बेहद अहम मानी जाती है।
परीक्षा: तारीख और शिफ्ट की जानकारी
GATE 2026 परीक्षा चार दिनों में आयोजित होगी और हर दिन दो शिफ्ट्स होंगी:
-
सुबह की शिफ्ट (FN): 9:30 AM से 12:30 PM
-
दोपहर की शिफ्ट (AN): 2:30 PM से 5:30 PM
इस साल GATE 2026 में कुल 30 सब्जेक्ट पेपर्स शामिल किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग दिन और शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।
GATE 2026 पूरा टाइमटेबल (Subject-wise Schedule)
शनिवार, 7 फरवरी 2026
- सुबह (FN): AG, ES, GG, IN, MA, MN, TF, XE, XL
- दोपहर (AN): AE, BT, CH, CY, GE, PH, XH
रविवार, 8 फरवरी 2026
- सुबह (FN): CS-1, ST
- दोपहर (AN): CS-2, EY, NM, PE
शनिवार, 14 फरवरी 2026
- सुबह (FN): CE-1, EE, PI
- दोपहर (AN): BM, CE-2, ME, MT (GATE 2026 Exam Schedule)
रविवार, 15 फरवरी 2026
- सुबह (FN): EC
- दोपहर (AN): AR, DA
Also Read- STET Result: STET 2025 Result जारी, 2.56 लाख उम्मीदवार सफल, शिक्षक भर्ती की राह हुई आसान…
क्या टाइमटेबल में बदलाव हो सकता है?
IIT गुवाहाटी ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर GATE 2026 के टाइमटेबल में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल जारी किया गया शेड्यूल ही फाइनल माना जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Admit Card, Exam Center Details और जरूरी निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक GATE वेबसाइट चेक करते रहें।
क्यों जरूरी है GATE 2026?
- IITs, NITs और टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन
- M.Tech, MS और PhD में दाखिले का मौका
- PSU Jobs के लिए भी मान्य GATE स्कोर
- करियर ग्रोथ के लिए अहम एग्जाम














Leave a Reply