𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

LPG Price Hike 2026: नए साल की शुरुआत में महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर 28 महीनों में सबसे ज्यादा महंगा…

LPG Price Hike 2026: नए साल की शुरुआत में महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर 28 महीनों में सबसे ज्यादा महंगा...

LPG Price Hike 2026: नए साल 2026 की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आई है। जहां सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में राहत दी है, वहीं कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी पिछले 28 महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार, देश के प्रमुख महानगरों में ₹110 से ₹111 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले इतनी बड़ी तेजी अक्टूबर 2023 में देखने को मिली थी।

28 महीनों में सबसे बड़ी LPG Price Hike

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के आंकड़ों के मुताबिक,

  • नवंबर 2023 के बाद पहली बार ₹100 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है

  • अक्टूबर 2023 के बाद यह सबसे बड़ा एकमुश्त इजाफा है

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम जून 2025 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।

महानगरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए दाम

Commercial LPG Cylinder Price Today

  • दिल्ली: ₹1,691.50 (+₹111)

  • कोलकाता: ₹1,795 (+₹111)

  • मुंबई: ₹1,642.50 (+₹111)

  • चेन्नई: ₹1,849.50 (+₹110)

चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब लगभग ₹1,850 तक पहुंच चुकी है, जो देश में सबसे ज्यादा है।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में राहत

आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है

Domestic LPG Cylinder Price (No Change)

  • दिल्ली: ₹853

  • कोलकाता: ₹879

  • मुंबई: ₹852.50

  • चेन्नई: ₹868.50

तेल कंपनियों के मुताबिक, घरेलू सिलेंडर के दामों में आखिरी बदलाव अप्रैल 2025 में हुआ था, जब ₹50 की बढ़ोतरी की गई थी। (LPG Price Hike 2026)

Also Read- Bank Holiday 2026: नए साल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें RBI की पूरी छुट्टियों की लिस्ट…

घरेलू गैस कब हुई थी सस्ती?

  • मार्च 2024 (लोकसभा चुनाव से पहले):
    सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर ₹100 सस्ता किया था

  • इसके बाद से अब तक कीमतों में कोई कटौती नहीं हुई

किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

  • होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा कारोबार

  • कैटरिंग और फूड इंडस्ट्री

  • छोटे व्यापारियों और MSME सेक्टर

कमर्शियल गैस महंगी होने से खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *