New Car Deal: अगर आप नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो साल 2025 का आखिरी समय आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। 2026 की शुरुआत में कई पॉपुलर SUVs के फेसलिफ्ट और नई जनरेशन मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं। इसी वजह से कार कंपनियां अपने मौजूदा मॉडल्स का स्टॉक क्लियर करने में जुट गई हैं। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है, क्योंकि इन SUVs पर भारी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन गाड़ियों पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं है। आइए जानते हैं किन 4 SUVs पर मिल रहा है सबसे ज्यादा फायदा—
Skoda Kushaq पर ₹2.50 लाख तक की छूट
स्कोडा कुशाक का फेसलिफ्ट वर्जन जनवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इससे पहले कंपनी मौजूदा मॉडल पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
-
संभावित डिस्काउंट: ₹2.50 लाख तक
-
कंपनी का दावा: ₹3.25 लाख तक का लाभ
-
एक्स-शोरूम कीमत: ₹10.61 लाख – ₹18.43 लाख
यह SUV सेफ्टी, ड्राइव क्वालिटी और टर्बो इंजन के लिए जानी जाती है।
Kia Seltos पर ₹1.60 लाख तक का फायदा
किआ अपनी पॉपुलर SUV सेल्टोस के अपडेटेड मॉडल को 2026 में लॉन्च करने की तैयारी में है। मौजूदा मॉडल पर कंपनी शानदार ऑफर दे रही है।
-
कुल फायदा: ₹1.60 लाख तक
-
इसमें शामिल: ₹40,000 एक्सचेंज बोनस
-
एक्स-शोरूम कीमत: ₹10.79 लाख – ₹19.81 लाख
सेल्टोस फीचर्स, डिजाइन और माइलेज के लिए ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। (New Car Deal)
Mahindra XUV700 पर मिल रहा ₹80,000 तक डिस्काउंट
महिंद्रा ने XUV700 फेसलिफ्ट (XUV 7XO) को टीज कर दिया है, जो 5 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। इससे पहले डीलर्स मौजूदा मॉडल पर आकर्षक छूट दे रहे हैं।
-
डीलर लेवल डिस्काउंट: ₹80,000 तक
-
एक्स-शोरूम कीमत: ₹13.66 लाख – ₹23.71 लाख
XUV700 दमदार इंजन, ADAS फीचर्स और सेफ्टी के लिए जानी जाती है।
Also Read- Mobility+ Credit Card Launch: अब फ्यूल और डेली खर्च पर मिलेगा डबल फायदा, जाने कहां और कैसे करें आवेदन?…
Tata Punch पर ₹80,000 तक की छूट
टाटा पंच फेसलिफ्ट की टेस्टिंग लंबे समय से चल रही है और 2026 में इसके मिड-साइकिल अपडेट की उम्मीद है। इसी कारण मौजूदा मॉडल पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है।
-
संभावित छूट: ₹80,000 तक
-
एक्स-शोरूम कीमत: ₹5.50 लाख – ₹9.30 लाख
यह SUV बजट सेगमेंट में 5-स्टार सेफ्टी और मजबूत बिल्ड के लिए मशहूर है।












Leave a Reply