𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

AILET 2026 Result: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें डाउनलोड…

AILET 2026 Result: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें डाउनलोड...

AILET 2026 Result: AILET 2026 Result का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इसके साथ ही AILET 2026 की फाइनल आंसर की भी प्रकाशित कर दी गई है। AILET 2026 परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को देशभर में किया गया था। यह परीक्षा BA LLB (Hons.) और LLM कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

AILET 2026 रिजल्ट कहां देखें?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट NLU दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।

AILET 2026 Result ऐसे करें डाउनलोड

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले NLU दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  2. होमपेज पर AILET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें

  3. लॉगिन पेज खुलने पर यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें

  4. सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

  5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

AILET 2026 में महिला उम्मीदवार रहीं आगे

इस साल AILET 2026 में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही

  • BA LLB (Hons.) के लिए

    • महिला उम्मीदवार: 13,537

    • पुरुष उम्मीदवार: 8,994

  • LLM प्रोग्राम के लिए

    • महिला उम्मीदवार: 1,681

    • पुरुष उम्मीदवार: 1,105

आंकड़े बताते हैं कि लॉ की पढ़ाई को लेकर महिलाओं की रुचि लगातार बढ़ रही है। (AILET 2026 Result)

Also Read- CTET 2026 Application Form: 18 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस…

36 शहरों में आयोजित हुई थी AILET 2026 परीक्षा

AILET 2026 का आयोजन देश के 36 शहरों में स्थित 47 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

  • BA LLB (Hons.) परीक्षा: 150 अंकों की

  • LLM परीक्षा: 100 अंकों की

परीक्षा के बाद NLU दिल्ली ने पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

आंसर की पर आपत्ति की प्रक्रिया

प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को

  • प्रति सवाल ₹500 फीस जमा करनी थी

  • आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे थी

इसके बाद सभी आपत्तियों की समीक्षा कर फाइनल आंसर की जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *