𝚃𝚑𝚎 𝙽𝚒𝚝𝚢𝚊𝚖

📢 हर दिन की सच्चाई

Indira Ekadashi 2025: आज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और पारण का समय…

Indira Ekadashi 2025: आज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और पारण का समय...

Indira Ekadashi 2025: इंदिरा एकादशी को श्राद्ध एकादशी भी कहा जाता है। यह पितृ पक्ष की सबसे खास एकादशी मानी जाती है।

  • इस दिन व्रत और श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

  • पितरों के लिए किया गया दान, तर्पण और पिंडदान उनके पापों का नाश करता है और उन्हें मोक्ष प्रदान करता है।

  • ऐसा माना जाता है कि पितरों की प्रसन्नता से घर में सुख-समृद्धि, परिवारिक शांति और मान-सम्मान बढ़ता है।

शुभ मुहूर्त

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 17 सितंबर रात 12:21 बजे

  • एकादशी तिथि समाप्त: 17 सितंबर रात 11:39 बजे

इंदिरा एकादशी पारण का समय

  • 18 सितंबर सुबह 6:07 बजे से 8:34 बजे तक पारण करना शुभ माना गया है।

इंदिरा एकादशी पूजन विधि

  1. सुबह स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य दें।

  2. भगवान विष्णु के शालीग्राम स्वरूप की पूजा करें।

  3. उन्हें पीले फूल, पंचामृत, तुलसी और फल अर्पित करें।

  4. पूरे दिन फलाहार या हल्का भोजन करें, इससे व्रत का अधिक लाभ मिलता है।

  5. शाम को भगवान विष्णु की आरती करें और मंत्र जाप करें।

पितरों के तर्पण का महत्व

  • जिन लोगों की मृत्यु की तिथि ज्ञात न हो, उनका श्राद्ध इस दिन करने से भी पुण्य मिलता है।

  • इस दिन पितरों की आत्मा की शांति और उन्नति के लिए तर्पण और दान-पुण्य करना अत्यंत लाभकारी होता है। (Indira Ekadashi 2025)

पितृ शांति के लिए विशेष उपाय

  • उड़द की दाल से बने बड़े और पूड़ियाँ बनाकर पितरों को अर्पित करें।

  • चावल का प्रयोग न करें।

  • एक कंडा या उपला जलाकर उस पर उड़द दाल की आहुति दें।

  • भगवद गीता का पाठ करें और गरीबों को भोजन कराएँ।

Also Read- Vishwakarma Puja 2025: आज है विश्वकर्मा पूजा, जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पूरी विधि…

इंदिरा एकादशी का फल

  • पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

  • घर-परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य आता है।

  • व्रती को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और जीवन से कष्ट दूर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *