नेपाल सिर्फ अपने पहाड़ों और खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अनोखी परंपराओं, संस्कृति और इतिहास के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको बताते हैं नेपाल से जुड़े 10 ऐसे अजब-गजब फैक्ट्स-
1. भगवान बुद्ध का जन्मस्थान
नेपाल को भगवान बुद्ध की जन्मभूमि कहा जाता है। सिद्धार्थ गौतम यानी बुद्ध का जन्म 623 ईसा पूर्व लुम्बिनी में हुआ था।
2. दुनिया का एकमात्र त्रिभुज झंडा
नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज अनोखा है क्योंकि यह दुनिया का एकमात्र त्रिभुज आकार का झंडा है।
3. कभी नहीं मनाया स्वतंत्रता दिवस
नेपाल उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिसे कभी विदेशी ताकतों ने गुलाम नहीं बनाया। इसीलिए नेपाल में कोई स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता।
4. 2015 में लागू हुआ नया संविधान
नेपाल का वर्तमान संविधान 20 सितंबर 2015 को लागू हुआ। इसमें 308 अनुच्छेद और 35 भाग शामिल हैं।
5. राजधानी काठमांडू कभी थी झील
धार्मिक मान्यताओं और वैज्ञानिक रिपोर्ट्स के अनुसार, कभी काठमांडू पूरी तरह झील हुआ करता था, जो बाद में धीरे-धीरे सूख गया।
6. वॉलीबॉल है राष्ट्रीय खेल
नेपाल ने 23 मई 2017 को वॉलीबॉल को राष्ट्रीय खेल घोषित किया।
7. योमरी है राष्ट्रीय मिठाई
नेपाल की पारंपरिक मिठाई योमरी को राष्ट्रीय मिठाई माना जाता है।
8. शनिवार को होती है साप्ताहिक छुट्टी
नेपाल में सिर्फ शनिवार को वीकेंड मनाया जाता है। (10 Unique Facts About Nepal)
Also Read : Delhi Metro Viral Video: “मैं जज की बेटी हूं, इसको नहीं छोड़ूंगी…” मेट्रो में दो महिलाओं के बीच जमकर हंगामा
9. अनोखा खेल – एलिफेंट पोलो
नेपाल में एक अलग तरह का खेल खेला जाता है जिसे एलिफेंट पोलो कहा जाता है।
10. गोहत्या पर 12 साल की जेल
नेपाल में गोहत्या अपराध है, इस पर अधिकतम 12 साल की सजा का प्रावधान है।
Leave a Reply